'अर्थव्यवस्था में आशा की किरण दिख रही है'

'अर्थव्यवस्था में आशा की किरण दिख रही है'

गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रहे अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि उन्हें अमरीकी अर्थव्यवस्था में 'आशा की किरण' नज़र आ रही है.

छोटे उद्योगों के लिए दी जा रहे कर्ज़ में वृद्धि, करों में दी जा रही रियायतों और मूलभूत ढांचे और ऊर्जा क्षेत्रों में पूँजी निवेश की ओर इशारा करते हुए ओबामा ने कहा कि आशा की पहली किरण नज़र आने लगी है.

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, "हमें प्रगति की किरण नज़र आ रही है. यदि हम इस पथ पर कायम रहते हैं और मुश्किलों के सामने नहीं झुकते तो मुझे विश्वास है कि हम अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर ले आएँगे."

आर्थिक सलाहकारों से बैठक

हमें प्रगति की किरण नज़र आ रही है. यदि हम इस पथ पर कायम रहते हैं और मुश्किलों के सामने नहीं झुकते तो मुझे विश्वास है कि हम अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर ले आएँगे राष्ट्रपति ओबामा

हमें प्रगति की किरण नज़र आ रही है. यदि हम इस पथ पर कायम रहते हैं और मुश्किलों के सामने नहीं झुकते तो मुझे विश्वास है कि हम अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर ले आएँगे

लेकिन उन्होंने आगाह किया कि अर्थव्यवस्था अब भी गंभीर वित्तीय तनाव में है और आगे बहुत कुछ और करने की ज़रूरत है.

उन्होंने अपने वरिष्ठ आर्थिक सलाहकारों के साथ एक बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अमरीकी अर्थव्यवस्था पर ये बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि आने वाले हफ़्तों में अर्थव्यवस्था पर और काम होगा.

उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने सलाहकारों के साथ वित्तीय प्रणाली की स्थिरता, हाउसिंग मार्किट और बैंकों को उनके किए घाटे वाले सौदों से निपटने के बारे में चर्चा की है.

उनका कहना था, "हम अब भी देख रहे हैं कि नौकरियाँ जा रही हैं और लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है. हमें अभी भी बहुत कुछ करना है और आप आने वाले हफ़्तों में प्रशासन कि ओर से उठाए जाने वाले और क़दम देखेंगे."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+