लंदन में नेहरू की प्रतिमा तोड़ी गई

लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर लगाई गई पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को तोड़ दिया गया है. पुलिस इस घटना की जाँच कर रही है. उच्चायोग के अधिकारियों को शुक्रवार की सुबह इस घटना का पता चला. अभी तक ये पता नहीं चला है कि इसके पीछे कौन है.
भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा है कि मूर्ति तोड़े जाने की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई, जो कि मामले की जाँच कर रही है.
तोड़ी गई नेहरू की प्रतिमा
वहाँ सीसीटीवी कैमरा मौजूद है लेकिन संदेह यह जताया जा रहा है कि प्रतिमा तोड़ते समय सीसीटीवी कैमरे को आसमान की ओर मोड़ दिया गया था ताकि कोई सबूत न रहे.
'दुर्भाग्यपूर्ण'
विदेश राज्य मंत्री आनंद शर्मा ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और कहा है कि जल्द से जल्द नेहरू जी की प्रतिमा लगाई जाएगी. इस साल लंदन में हुई बर्फ़बारी के दिन हिमावरण में नेहरू की प्रतिमा लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग 'इंडिया हाउस' कहलाता है.
भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की ये प्रतिमा 1990 के दशक में इंडिया हाउस के बाहर लगाई गई थी. उस समय भारतीय उच्चायुक्त एलएम सिंघवी और लंदन के मेयर ने इस प्रतिमा का अनावरण किया था. इंडिया हाउस के बगल की जगह इंडिया प्लेस नाम से जानी जाती है.
इंडिया प्लेस में जिस जगह पंडित नेहरू की प्रतिमा लगाई गई थी, ये वही जगह है जहाँ 15 अगस्त 1947 को भारत के पहले उच्चायुक्त और नेहरू के क़रीबी माने जाने वाले कृष्ण मेनन ने आज़ाद भारत का झंडा फहराया था.


Click it and Unblock the Notifications