दिल के मरीज़ों के लिए संगीत फायदेमंद

हृदय रोगियों में जिंदगी को लेकर अनिश्चितता का भयावह बोध पनपने लगता है। वे कई तरह की आशंकाओं से घिरे रहते हैं। ऐसे में उनका रक्तचाप बढ़ा रहता है और उनमें तनाव का स्तर काफी ऊंचा होता है। कोचरेन सिस्टमैटिक रिव्यू नामक शोध में कहा गया है कि संगीत का लुत्फ उठाने से रोगी का रक्तचाप कम या सामान्य हो जाता है। इसके अलावा धड़कन की आवृति कम हो जाती है।
फिलाडेल्फिया स्थित टेंपल यूनिवर्सिटी में आर्ट्स एंड क्वालिटी ऑफ लाइफ रिसर्च सेंटर के जोक बै कहते हैं, "यह सभी को मालूम है कि तनाव बढ़ने से रक्तचाप बढ़ता है और इससे दिल में जटिलताएं बढ़ती हैं। संगीत सुनने से तनाव का स्तर काफी कम हो जाता है।" शोधकर्ताओं ने 1461 मरीजों की भागीदारी वाली कुल 23 शोध रिपोर्टों का अध्ययन करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला है। संगीत शरीर में कई हार्मोन और रसायनों के स्राव पर असर डालता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications