राजग के पास कोई मुद्दा नहीं: सोनिया

Sonia Gandhi
पटना। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)के पास कोई मुद्दा नहीं है। यही कारण है कि उसके नेता बिना किसी मुद्दे के केवल प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को घेरने का प्रयास कर रहे हैं।

सोनिया गांधी ने शनिवार को बिहार के जमुई में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता लालकृष्ण आडवाणी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब वे गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ क्या किया।

गांधी ने कहा कि उन्होंने तो देश की जेल में बंद एक आतंकवादी को भी छोड़ दिया था। उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को काबिल प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि मुंबई हमले के बाद उनके कूटनीतिक प्रयास ही थे कि पाकिस्तान को मानना पड़ा कि हमलावर आतंकवादी पाकिस्तान के ही थे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस जो वादा करती है उसे निभाना भी जानती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जिसके दो नेता इंदिरा गांधी और राजीव गांधी आतंकवाद से लड़ाई लड़ते-लड़ते आतंकवाद की भेंट चढ़ गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+