क्या मैं बूढ़ी दिखती हूं? प्रियंका गांधी

अपने भाई और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के प्रचार अभियान के दौरान प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस बूढ़ी पार्टी नहीं है। मोदी द्वारा कांग्रेस को 125 साल की बूढ़ी करार दिए जाने पर टिप्पणी करते हुए प्रियंका ने कहा कि यह उनके संस्कारों और बौखलाहट का प्रतीक है।
प्रियंका ने अमेठी के खालिदपुर गांव के लोगों से पूछा, "क्या मैं बूढ़ी दिखती हूं? क्या सोनिया गांधी, राहुल गांधी आप को बूढ़े दिखते हैं?" उल्लेखनीय है कि मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में अपने प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस को 125 वर्ष पुरानी बुढ़िया करार देते हुए लोगों से कहा था कि वे 30 वर्ष की जवान भाजपा को वोट दें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications