प्रधानमंत्री 'हिट एंड रन' का तरीका अपना रहे हैं : जेटली

यहां एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा महासचिव अरुण जेटली ने कहा कि प्रधानमंत्री आडवाणी के साथ बहस से अपने आप को बचाने के लिए अलग तरीका अपना रहे हैं जिसे एक प्रधानमंत्री से आशा नहीं की जा सकती।

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री जो तरीके अपना रहे हैं वह हिट एंड रन है।"

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को यह स्वीकार करना चाहिए कि वह इस स्थिति में नहीं है कि बहस में भाग ले सकें या फिर सवालों का जवाब दे सकें।

प्रधानमंत्री की उस टिप्पणी पर जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत-अमेरिका परमाणु समझौता के क्रियांवित नहीं होने पर वह इस्तीफा देने की सोच रहे थे, जेटली ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि समय के साथ लोग अपना रुख बदल लेते हैं और पूर्व में जो कहते हैं उसे याद नहीं रखते।

जेटली ने कहा कि 12 अक्टूबर 2007 को प्रधानमंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा था कि यदि परमाणु समझौता क्रियांवित नहीं होगा तो भी जीवन चलता रहेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+