फिजी में फिर से सत्तारूढ़ हुए बैनीमरामा (लीड-1)

वेलिंग्टन, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। फिजी के सैन्य प्रमुख वोरके बैनीमरामा अदालती आदेश को दरकिनार करते हुए शनिवार को एक बार फिर सत्ता में लौट आए। महज दो ही दिन पहले अपीलीय अदालत ने बैनीमरामा सरकार को अवैध करार दिया था।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बैनीमरामा को राष्ट्रपति रातू जोसेफा इलोइलो ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रुप में शपथ दिलाई। बैनीमरामा अगले पांच वर्षो तक इस पद पर आसीन रहेंगे।

देश के समाचार पत्रों और रेडियो व टेलीविजन चैनलों पर नियंत्रण लगने के बावजूद उन्हें शपथ ग्रहण समारोह को कवर करने की मंजूरी दी गई थी। खबरों में कहा गया है कि बैरीमरामा शनिवार देर शाम राष्ट्र के नाम संबोधन दे सकते हैं।

राष्ट्रपति इलोइलो (89 वर्ष) ने शुक्रवार को खुद को राष्ट्राध्यक्ष घोषित कर संविधान भंग कर दिया था और न्यायाधीशों को बर्खास्त करते हुए फिजी में आपातकाल घोषित कर दिया था।

उधर, संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने एक बयान में कहा कि फिजी में संविधान को भंग करना और आपातकाल लागू करना गैर निर्वाचित कार्यपालिका की ओर से लंबे समय तक शासन करने का प्रयास और कानूनी प्रकिया की स्पष्ट अवहेलना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+