अमेरिका को संकट से उबारने के लिए भारतीय कंपनियां सहयोग करें : नास्कॉम
वाशिंगटन, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। एक अग्रणी भारतीय औद्योगिक संगठन का कहना है कि अमेरिका को आर्थिक संकट से उबारने के लिए भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों को यहां नियुक्तियां करनी चाहिए। संगठन के मुताबिक अमेरिका भारतीय आईटी कंपनियों के लिए सबसे बड़ा बाजार रहा है।
आउटसोर्सिग कंपनी जेनपैक्ट के अध्यक्ष व मुख्य कार्यकारी अधिकारी और नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नासकॉम) के नए प्रमुख प्रमोद भसीन ने फोर्ब्स एशिया को दिए एक साक्षात्कार में कहा है कि एच1बी वीजा की सीमा तय किया जाना चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा, "हमने वाशिंगटन में संबंधित लोगों से मुलाकात कर अपने विचार उनके सामने रखे हैं। इस वीजा सिस्टम का दुरुपयोग रोका जाना चाहिए और नासकॉम इसके लिए काम करेगी।"
यह पूछे जाने पर कि नासकॉम अमेरिकी संरक्षणवाद से निपटने के लिए क्या कदम उठाएगी? भसीन ने कहा कि भारतीय उद्योगों के लिए अमेरिका हमेशा बड़ा बाजार बना रहेगा।
भसीन ने कहा कि वह आईटी उद्योग को वैश्विक मंदी के हल के रूप में देखते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications