कंधमाल: भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ मामला दर्ज

कंधमाल के पुलिस अधीक्षक एस. प्रवीण कुमार ने आईएएनएस को बताया, "हमने साहू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच की जा रही है।"
साहू का आरोप है कि उन्होंने पांच अप्रैल को रैकिया कस्बे में भड़काऊ भाषण दिया था। अपने कथित भाषण में उन्होंने कहा था कि गिरजा घर धर्मातरण में लगे हुए हैं। भाजपा उम्मीदवार ने अपने भाषण में कथित तौर पर आरोप लगाया कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राधाकांत नायक विदेशी पैसे से ईसाई धर्म को बढ़ावा दे रहे हैं।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष अगस्त में कंधमाल में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता स्वामी लक्ष्मणानंद की हत्या के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा में कम से कम 38 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications