पिता के दोषयुक्त शुक्राणु के लिए किशोरी ने शुक्राणु बैंक पर मुकदमा किया
एक्स सिंड्रोम नामक मानसिक अक्षमता का कारण बनने वाली जीन संबंधी एक बीमारी से गुजर रही अमेरिकी किशोरी ने उस शुक्राणु बैंक के खिलाफ मामला दायर किया है जिससे उसकी मां ने शुक्राणु लिए थे।
पेंसिल्वेनिया की ब्रिटनी डोनोवन ने न्यूयार्क के इदांत लेबोरेटरीज नामक शुक्राणु बैंक पर मुकदमा दायर किया। इससे पहले एक न्यायाधीश ने उसे विनिर्माण संबंधी खराबियों के लिए बने कानून 'प्रोडक्ट लायबिलिटी एक्ट' के तहत मुकदमा दाखिल करने की अनुमति दे दी थी।
किशोरी पर किए गए जीन संबंधी परीक्षणों से पता चला कि उसकी जीन संबंधी गड़बड़ियों के लिए पिता के शुक्राणु जिम्मेदार हैं।
उल्लेखनीय है कि पेंसिल्वेनिया के कानूनों के तहत वह ऐसा मुकदमा दाखिल नहीं कर सकती थी लेकिन न्यूयार्क में इस पर कोई रोक नहीं है।
चूंकि अमेरिकी इतिहास में यह अपनी तरह का पहला मामला है। इसलिए शुक्राणु प्रदान करने वाली संस्थाओं का मानना है कि ऐसी अनुमति मिल जाने पर इस तरह के मामलों की बाढ़ आ सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications