किसी भी गठबंधन को बहुमत नहीं : सर्वेक्षण

स्टार न्यूज और नील्सन के ओपिनियन पोल के दूसरे दौर के आकलन में यह बातें निकलकर आई हैं। सर्वेक्षण का अनुमान है कि तीसरा मोर्चा 104, चौथा मोर्चा 39 और अन्य 6 सीटें हासिल कर सकते हैं। 26 मार्च से 3 अप्रैल के बीच 50,400 मतदाताओं के बीच यह सर्वेक्षण किया गया।

पहले ओपिनियन पोल के वक्त समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और लोक जनशक्ति पार्टी को साथ रखकर संप्रग को 257 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। उस सर्वेक्षण में राजग को 184, तीसरे मोर्चे को 96 और अन्य को 6 सीटें मिलने का अनुमान था।

ताजा ओपिनियन पोल के मुताबिक कांग्रेस को सबसे ज्यादा 155 सीटें मिल सकती हैं जो पिछली बार 144 आंकी गई थी। मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सीटें भी पहले ओपिनियन पोल के बाद से बढ़ती दिख रही है और अनुमान है कि उसे 147 सीटें मिल सकती हैं। इसी तरह जनता दल (युनाईटेड) की सीटें 16 से बढ़कर 22 होती दिख रही हैं। बहुजन समाज पार्टी की सीटें भी 21 से बढ़कर 26 तक जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।

पहले ओपिनियन पोल के बाद से जिन पार्टियों को नुकसान होता दिख रहा है उसमें सपा, डीएमके, राजद, एलजेएसपी, शिवसेना, रालोद, एजीपी, जद (एस) भी शामिल हैं। सपा को 30 की जगह 28, डीएमके को 24 के बदले 15, राजद को 11 की बजाय 6 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। इस ओपिनियन पोल में शिवसेना को 9, एजीपी को 4, एलजेएसपी को 4, रालोद को 3 और जद (एस) को 2 सीटें मिलने की संभावना जताई गई हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+