कांग्रेस युवाओं की पार्टी है : प्रियंका गांधी (लीड-3)

अपने भाई और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के प्रचार अभियान के दौरान प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस बूढ़ी पार्टी नहीं है। कांग्रेस युवाओं की पार्टी है, आज सबसे ज्यादा युवा कांग्रेस में हैं। कांग्रेस में युवाओं की बढ़ती लोकप्रियता से मोदी और अन्य भाजपा नेता बौखला गए हैं।

प्रियंका ने अमेठी के खालिदपुर गांव के लोगों से पूछा, क्या मैं बूढ़ी दिखती हूं? क्या सोनिया गांधी, राहुल गांधी आप को बूढ़े दिखते हैं?

नरेंद्र मोदी और लालकृष्ण आडवाणी पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा कि अगर आडवाणी और मोदी खुद को जवान कहते हैं तो वह उनकी सेहत के लिए अच्छा है। प्रियंका ने कहा कि मैंने सुना है कि अगर बूढ़े खुद को जवान समझते हैं तो यह उनकी सेहत के लिए अच्छा होता है।

उल्लेखनीय है कि मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में अपने प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस को 125 वर्ष पुरानी बुढ़िया करार देते हुए लोगों से कहा था कि वे 30 वर्ष की जवान भाजपा को वोट दें।

प्रियंका ने विपक्षी दलों को सीख देते हुए कहा कि धर्म और जाति की राजनीति छोड़कर विकास की बात करो, देश को आगे बढ़ाओ तो जनता भी आपका समर्थन करेगी।

इससे पहले शनिवार को अमेठी पहुंचने पर लोगों ने प्रियंका का जोरदार स्वागत किया। प्रियंका ने गौरीगंज के आसपास के इलाकों में चुनाव प्रचार किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से कहा कि हमारे परिवार (गांधी परिवार) का एक-एक सदस्य आप लोगों के लिए समर्पित है। क्योंकि आप लोगों ने हमेशा मेरे परिवार को समर्थन दिया है।

उन्होंने अमेठी के लोगों से कहा कि वे राहुल गांधी के हाथ मजबूत करें। राहुल के मजबूत होने से देश का भविष्य मजबूत होगा।

पूछे जाने पर कि सोनिया और राहुल गांधी में से कौन ज्यादा अंतर से जीतेगा, प्रियंका ने कहा, "मैं यहां दोनों के लिए प्रचार करने आई हूं। "

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक प्रियंका अपने भाई राहुल गांधी और मां सोनिया गांधी के चुनाव प्रचार के लिए अगले कुछ दिनों तक अमेठी और रायबरेली में मौजूद रहेंगी। ज्ञात हो कि राहुल अमेठी से और सोनिया रायबरेली से सांसद हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+