मैं तो जनता की बात सुनने को ही प्राथमिकता दूंगा : राहुल गांधी

गांधी ने महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले राजिम इलाके में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कहा, "विपक्षी लोग कहते हैं कि मैं लंबा भाषण नहीं दे पाता। यह सच है कि दो-तीन घंटे भाषण देने की मेरी आदत नहीं है। मैं संक्षिप्त भाषण देता हूं, क्योंकि मैं लोगों के बीच जाकर उन्हें समझने की कोशिश करता हूं।"

गांधी ने कहा, "मुझे आप सबके भरोसे की जरूरत है। मैं गरीबों के नजरिए से दुनिया को देखता हूं, लेकिन विपक्ष ऐसा नहीं करता। इसीलिए गरीबों के बीच मेरी उपस्थिति को वे नाटक बताते हैं।"

गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी लड़ाई गरीबी के खिलाफ है।

उन्होंने कहा, "यदि भारत आगे बढ़ेगा तो गरीबों, दलितों और आदिवासियों, सभी की प्रगति होगी। लेकिन विपक्ष गरीबों की बात नहीं करता।"

गांधी ने अपने 10 मिनट के भाषण में कहा, "विपक्ष आतंकवाद की बात करता है, जबकि सच्चाई यह है कि संसद पर हमला और इंडियन एयरलाइन्स के विमान का अपहरण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के कार्यकाल के दौरान ही हुआ था।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+