शिवसेना प्रत्याशी का त्रुटिपूर्ण नामांकन फार्म स्वीकार किया गया (लीड-1)
राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि कीर्तिकर के आवेदन की जांच किए जाने के बाद उसे स्वीकार किए जाने का निर्णय लिया गया।
यह मामला शनिवार सुबह से ही मुंबई उपनगरीय जिले की अतिरिक्त कलेक्टर अश्विनी जोशी और उनके दल के विचाराधीन था।
इसके पहले एसईसी ने पाया था कि कीर्तिकर ने नामांकन भरने के दौरान फार्म में कम से कम पांच गलतियां कर दी थी। वह फार्म पर अपने हस्ताक्षर तक करना भूल गए थे।
एसईसी द्वारा नामांकन स्वीकार किए जाने की घोषणा के थोड़े ही समय बाद कीर्तिकर ने संवाददाताओं से कहा, "यह कोई गंभीर मामला नहीं था। दरअसल कांग्रेस मेरी उम्मीदवारी से डर गई है।"
समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने कीर्तिकर का पर्चा खारिज किए जाने की मांग की थी।
इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार गुरुदास कामत ने कहा, "हमने इस पर सख्त आपत्ति दर्ज कराई है। अपूर्ण व त्रुटिपूर्ण फार्म नगर निगम के चुनाव में भी निरस्त कर दिए जाते हैं। यह तो लोकसभा चुनाव है।"
सपा के राज्य अध्यक्ष और इस सीट से पार्टी के उम्मीदवार अबु आसिम आजमी ने उम्मीद जताई थी कि निर्वाचन अधिकारी किसी दबाव में आए बगैर कीर्तिकर का नामांकन फार्म खारिज कर देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications