मोदी का प्रधानमंत्री और कांग्रेस पर मुस्लिमों के तुष्टिकरण का आरोप
पूर्वी असम के जोरहाट कस्बे में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा," प्रधानमंत्री ने एक बार लिखित भाषण में कहा था कि देश की संपत्ति और संसाधनों का पहला लाभ मुसलमानों को मिलना चाहिए। कांग्रेस द्वारा वोट बैंक की राजनीति को बढ़ावा देने का यह एक उदाहरण है।"
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि सबसे अधिक प्राथमिकता गरीबों और दलितों को दी जानी चाहिए।
कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शासन को विदाई देने का वक्त आ गया है।
प्रधानमंत्री के राज्यसभा में असम का प्रतिनिधित्व करने के बारे में टिप्पणी हुए मोदी ने कहा कि मनमोहन सिंह ने राज्य के लिए बहुत कम काम किया है।
मोदी ने कहा कि बम विस्फोटों और बाढ़ के समय भी प्रधानमंत्री राज्य की समस्याओं के बारे में कोई ध्यान देने में नाकाम रहे।
गुजरात के मुख्यमंत्री ने बांग्लादेशियों की घुसपैठ का भी मुद्दा उठाया।
उन्होंने कहा,"मैं गुजरात का मुख्यमंत्री हूं जो पाकिस्तान से सटा है लेकिन मेरे राज्य में कोई भी पाकिस्तानी अवैध घुसपैठ नहीं कर सकता। आपके असम में ऐसा मुख्यमंत्री है, जहां बांग्लादेशी जब इच्छा हो घुस जाते हैं।"
उन्होंने कहा कि यह सब नेतृत्व पर निर्भर करता है। मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में तीन अन्य जनसभाओं को भी संबोधित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications