सत्ता पाने के लिए बनाए जा रहे हैं मोर्चे : सोनिया गांधी (लीड-1)

By Staff
Google Oneindia News

सोनिया गांधी शनिवार को बिहार के जमुई में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज सत्ता पाने के लिए लोग मोर्चे बना रहे हैं। मोर्चे बनाने वाले नेता गरीबी, बेकारी, पिछड़ेपन से लड़ने के लिए मोर्चे नहीं बनाते बल्कि उनका ध्येय सिर्फ सत्ता तक पहुंचना होता है। इसके पूर्व भी कई मोर्चे बने परंतु उनका हश्र क्या हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विरोध के लिए ऐसे मोर्चे बनते रहते हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता लालकृष्ण आडवाणी को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि जब वह गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ क्या किया। गांधी ने कहा कि उन्होंने तो देश की जेल में बंद एक दुर्दांत आतंकवादी को भी जेल से बाहर निकाल दिया था।

उन्होंने बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा दी गई विकास की राशि को भी बिहार सरकार खर्च नहीं कर पाई।

सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जिसके पास देश के विकास का एक व्यापक दृष्टिकोण है। कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो लोगों को गरीबी, बेरोजगारी और आतंकवाद से मुक्ति दिलाने के लिए संघर्ष करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह में समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और समर्पण के साथ कार्य करने की क्षमता है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को काबिल प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि मुंबई हमले के बाद उनके कूटनीति प्रयास ही थे कि पाकिस्तान को मानना पड़ा कि उसके यहां आतंकवादी हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो वादा करती है उसे निभाना भी जानती है। कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जिसके दो नेता इंदिरा गांधी और राजीव गांधी आतंकवाद से लड़ते आतंकवाद की भेंट चढ़ गए।

उल्लेखनीय है कि जमुई लोकसभा क्षेत्र में प्रथम चरण के दौरान 16 अप्रैल को मत डाले जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X