प्रधानमंत्री ने अपने अधिकारों का 'स्वच्छिक समर्पण' कर रखा है: आडवाणी

समाचार चैनल सीएनएन-आईबीएन को दिए एक साक्षात्कार में आडवाणी ने कहा, "आपके समक्ष एक ऐसी स्थिति है जिसमें प्रधानमंत्री पद तो संभालता है लेकिन उसके पास कोई अधिकार नहीं है, जबकि जो व्यक्ति अधिकार का इस्तेमाल कर रहा है उसकी कोई जवाबदेही नहीं है।'

आडवाणी ने कहा कि यह लोकतंत्र नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह की कमजोरी स्पष्ट तौर पर दिखती है।

आडवाणी ने कहा, "कई ऐसे मौके आए हैं जब प्रधानमंत्री ने कुछ प्रस्तावों की घोषणा की, लेकिन वह उसे तब तक क्रियान्वित नहीं कर सके जब तक कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंजूरी नहीं मिल गई।"

भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार आडवाणी ने कहा, "मैं तथ्यों के आधार पर उन्हें केवल एक कमजोर प्रधानमंत्री मानता हूं। मैंने पूर्व ऐसे प्रधानमंत्रियों को भी देखा है जिनके पास केवल चार सांसदों का समर्थन था लेकिन वह इसके बावजूद कभी कमजोर नहीं पड़े।"

उन्होंने कहा, "मैंने चंद्रशेखर और एच. डी. देवेगौड़ा को देखा है।"

उल्लेखनीय है कि आडवाणी के इस भाषण से एक दिन पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने महिला पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि वह आडवाणी के साथ टेलीविजन पर बहस नहीं चाहते हैं क्योंकि वह आडवाणी को एक 'वैकल्पिक' प्रधानमंत्री का दर्जा नहीं देना चाहते।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+