अलगाववादी नेता सज्जाद लोन लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

जम्मू एवं कश्मीर पीपुल्स कांफ्रेंस के अध्यक्ष लोन ने संवाददाताओं से कहा,"मैं चुनाव लड़ रहा हूं।"

पिछले दो दशकों से राज्य में आतंकवाद फैलने के बाद लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लेने की घोषणा करने वाले वह पहले बड़े अलगाववादी नेता हैं। इससे पहले अलगाववादी नेता लोकतांत्रिक प्रक्रिया को खारिज करते रहे हैं।

दिवंगत अलगाववादी नेता अब्दुल गनी लोन के पुत्र सज्जाद ने कहा, "यह विचारधारा में नहीं रणनीति में बदलाव है। मैं कश्मीर के लोगों की समस्याओं को भारतीय संसद में उठाऊंगा। कश्मीर पर भारत के अधिकार को मैं अब भी चुनौती देता हूं।"

पीपुल्स कांफ्रेंस के अध्यक्ष ने कहा कि उनके चुनाव लड़ने के निर्णय से कश्मीर में अलगाववादी अभियान को नुकसान नहीं पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी दोनों में से किसी भी हुर्रियत कांफ्रेंस की सदस्य नहीं है लेकिन वह 2008 के विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने वाली हुर्रियत की सामूहिक समन्वय समिति के सदस्य थे।

सज्जाद लोन ने कहा, "बहिष्कार को जनता ने अस्वीकार कर दिया है और अब यह मेरी विश्वसनीयता का सवाल है। मैं भारत में कश्मीर का प्रतिनिधित्व करूंगा न कि कश्मीर में भारत का।"

उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने को कहा।

सज्जाद लोन ने कहा, "बिना किसी हेराफेरी के स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करवाना युवा उमर अब्दुल्ला के लिए एक चुनौती है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+