प्रियंका ने पूछा, क्या मैं बूढ़ी दिख रही हूं (लीड-1)

कांग्रेस महासचिव और भाई राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार करने अमेठी के खालिदपुर गांव पहुंची प्रियंका ने लोगों से पूछा, "क्या मैं बूढ़ी दिखती हूं? क्या सोनिया गांधी, राहुल गांधी या मैं आप को बूढ़े दिखते हैं?"

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मोदी ने शुक्रवार को प्रदेश में अपने प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस को 125 वर्ष पुरानी बुढ़िया करार देते हुए लोगों से कहा था कि वे 29 वर्ष की जवान भाजपा को वोट दें।

जिले के गौरीगंज ब्लॉक में एक संवाददाता के सवाल पर प्रियंका ने कहा कि अगर 81 वर्षीय भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और 58 वर्षीय मोदी अपने आप को युवा समझते हैं तो यह उनके लिए अच्छा है। उन्होंने कहा, "अगर बुजुर्ग अपने आप को जवान समझें तो यह उनकी सेहत के लिए अच्छा है।"

प्रियंका ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के विकास कार्यो की दुहाई देते हुए जनता से कांग्रेस के लिए वोट देने को कहा।

यह पूछे जाने पर कि सोनिया और राहुल गांधी में से कौन ज्यादा अंतर से जीतेगा, प्रियंका ने कहा, "मैं यहां दोनों के लिए प्रचार करने आई हूं और संप्रग सरकार द्वारा क्षेत्र में किए गए काम स्वयं इसके गवाह हैं।"

स्वयं के राजनीति में आने के सवाल पर प्रियंका ने कहा, "आप पिछले 20 साल से एक ही सवाल पूछ रहे हैं और मेरा उत्तर अब भी वही 'न' है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+