पाक मे हमले की साजिश रच रहे एक भारतीय को गिरफ्तार करने का दावा
समाचार चैनल डान ने शनिवार को खबर दी कि भारतीय नागरिक को शुक्रवार को सुबह गिरफ्तार किया गया था, जबकि अन्य पांचों को उसी दिन बाद में गिरफ्तार किया गया।
खबर में कहा गया है कि यह समूह इस्लामाबाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आने वाले सिहाला में स्थित एक पुलिस कॉलेज पर हमले की साजिश रच रहा था।
चैनल ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा है, "भारतीय नागरिक पांच मोटे शर्ट पहने हुए था और एक बेल्ट लगाए हुए था।" चैनल ने कहा है कि इलाके में संदिग्ध हालत में देखे जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक और कॉलेज के कमांडेंट फतेह शेर जोया ने डान न्यूज को बताया कि गिरफ्तार संदिग्ध से पूछताछ के लिए एक जांच दल गठित कर दिया गया है।
जोया ने कहा है कि संदिग्ध के पास से पाकिस्तान के महत्वपूर्ण शहरों के नक्शे और कुछ फोन नंबर बरामद किए गए हैं।
चैनल ने कहा है, "सूत्रों ने कहा है कि कथित भारतीय जासूस ने स्वीकार किया है कि वह अन्य पांचों संदिग्धों के साथ मिल कर पुलिस कॉलेज पर हमले की साजिश रच रहा था।"
अधिकारियों ने गिरफ्तार भारतीय व्यक्ति का नाम बताने से इंकार कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि जांच पूरी हो जाने के बाद उसका नाम उजागर किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications