यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने के मामलों में 21 गिरफ्तार

By Staff
Google Oneindia News

राजकीय रेलवे पुलिस के अधीक्षक उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं सहित कुल 21 व्यक्तियों को शुक्रवार को पकड़ा गया। पुलिस ने कहा कि पिछले छह महीनों से आगरा, अलीगढ़, इटावा और जयपुर स्टेशनों पर नशीला पदार्थ खिलाकर यात्रियों को लूटने की सैकड़ों घटनाएं हुईं।

अग्रवाल ने कहा कि इसके अधिकांश शिकार पूर्वी भारत के मजदूर हुए।

उन्होंने बताया कि एक 18 वर्षीय युवक ने कबूला है कि उसका गिरोह रेल यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने में शामिल है।

युवक ने कहा कि वह सामान्य दर्जे में सफर करने वाले यात्रियों को अपना निशाना बनाते थे। पुलिस ने शुक्रवार सुबह से प्लेटफार्मो पर संदिग्ध लोगों पर नजर रखनी शुरू की और शाम तक 20 लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया। इनमें यात्रियों का सामान उड़ाने वाले चार लोगों का एक गिरोह भी है।

अग्रवाल ने कहा कि गिरफ्तार लोगों में सात इटावा के एक ही परिवार के हैं। टुंडला, फिरोजाबाद और आगरा स्टेशनों पर एक साथ संयुक्त अभियान आरंभ किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X