शिवसेना प्रत्याशी नामांकन फार्म पर हस्ताक्षर करना ही भूल गया
पार्टी सूत्रों के मुताबिक कीर्तिकर ने फार्म भरने के दौरान कम से कम पांच गंभीर गलतियां कर दी है। वह फार्म पर अपने हस्ताक्षर तक करना भूल गए।
समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने कीर्तिकर का पर्चा खारिज किए जाने की मांग की है।
इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार गुरुदास कामत ने कहा, "हमने इस पर सख्त आपत्ति दर्ज कराई है। अपूर्ण व त्रुटिपूर्ण फार्म नगर निगम के चुनाव में भी निरस्त कर दिए जाते हैं। यह तो लोकसभा चुनाव है।"
सपा के राज्य अध्यक्ष और इस सीट से पार्टी के उम्मीदवार अबु आसिम आजमी ने उम्मीद जताई है कि निर्वाचन अधिकारी किसी दबाव में आए बगैर कीर्तिकर का नामांकन फार्म खारिज कर देंगे।
मुंबई उपनगरीय जिला कलेक्टोरेट कार्यालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि निर्वाचन अधिकारी अश्विन जोशी ने इस मामले पर चर्चा के लिए शीर्ष अधिकारियों की एक बैठक बुलाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications