थाईलैंड में रद्द हुई आसियान शिखर बैठक (लीड-3)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक थाईलैंड सरकार ने कहा है कि आसियान के सदस्य देशों और चीन, जापान तथा भारत समेत छह वार्ता भागीदारों की यह शिखर बैठक सुरक्षा कारणों से रद्द गई।
अभिसित ने पट्टाया में बैठक स्थल के आसपास के इलाकों में आपातकाल घोषित कर दिया है ताकि 16 एशियाई देशों के राजनेताओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।
थाई प्रधानमंत्री ने कहा कि बैठक लगभग दो महीने के भीतर फिर से होगी। उन्होंने कहा, "सभी दूसरे देश समझते हैं कि क्या हुआ है। वे जानते हैं कि थाईलैंड में इस समय समस्या का दौर चल रहा है।"
अधिकारियों ने बताया कि नेताओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उन्हें हवाई रास्ते से निकट के सैन्य हवाई अड्डे ले जाया गया।
इससे पहले थाई सरकार के प्रवक्ता फानीतान वातानायागोर्न ने कहा कि आखिरी समय तक इस बात को लेकर अडिग रहे कि बैठक रद्द नहीं होगी।
उधर, प्रदर्शनकारियों के नेता अरिसमैन पोगरुआंगरोंग ने कहा, "हम प्रधानमंत्री अभिसित विजाजिवा से कहना चाहते हैं कि वह अब प्रधानमंत्री नहीं रह सकते। अगर वह चुनाव करवाते हैं और निष्पक्ष ढंग से जीतते हैं तो हम उन्हें स्वीकार करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications