केंद्र में सत्ता में आने पर उप्र का खास ध्यान रखा जाएगा : मायावती

शनिवार को आजमगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि केंद्र में अगर बसपा की सरकार बनती है तो प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और अन्य क्षेत्रों की स्थिति और बेहतर बनाई जाएगी।

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पिछड़ेपन के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने लगातार उत्तर प्रदेश की उपेक्षा की है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए मांगी गई समुचित धनराशि आज तक नहीं मिली है।

मायावती ने कहा कि उन्होंने गरीब सवर्णो के सामाजिक उत्थान हेतु उनके आरक्षण के लिए केंद्र सरकार को कई बार पत्र लिखे लेकिन सरकार ने उन पत्रों का जवाब देना उचित नहीं समझ्झा। उन्होंने कहा कि बसपा सत्ता में आई तो गरीब सवर्णो के आरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बसपा प्रमुख ने कहा, "दलितों और गरीबों के घर में सोने और खाने से न तो उनकी गरीबी दूर होगी और न ही उनका जीनव स्तर सुधरेगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+