वामपंथी हमेशा गलत दिशा में रहे : प्रधानमंत्री
लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने केरल की वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार पर कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र की संयुक्त प्रगतिशीन गठबंधन (संप्रग) द्वारा आरंभ की गई कई विकास योजनाओं के प्रति उत्साह नहीं दिखाने का आरोप लगाया।
वाम दलों पर हमला करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा,"उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा नहीं लिया। जब देश स्वतंत्र हुआ तो उन्होंने कहा कि यह आजादी झूठी है। जब हरित क्रांति हुई तो उन्होंने कहा कि यह विदेशी कंपनियों को फायदा पहुंचाने का उपाय है। उन्होंने आईटी क्रांति का विरोध किया। उन्होंने भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का विरोध करने के लिए सरकार से समर्थन वापस ले लिया। एक दिन समय उनकी बुद्धिमानी का फैसला करेगा।"
अंग्रेजी में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने केरल के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए गए प्रयासों का ब्योरा दिया। विशेष विमान से यहां पहुंचे प्रधानमंत्री सीधे रैली स्थल पहुंचे जहां भारी भीड़ उनको सुनने के लिए इंतजार कर रही थी। मनमोहन सिंह के भाषण का मलयालम में अनुवाद किया गया।
मनमोहन सिंह ने कहा कि आर्थिक मंदी और विशेषकर आतंकवाद के चुनौती के रूप में उभरने के इस दौर में केवल कांग्रेस ही देश की प्रगति सुनिश्चित कर सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications