अमेरिकी नौसेना से अपने साथियों को बचाने के लिए आगे आए सोमालियाई लुटेरे
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ये समुद्री लुटेरे अपने साथियों की मदद के लिए अत्याधुनिक हथियारों से लैस होकर आगे बढ़ रहे हैं। अमेरिका नौसेना ने उस लाइफबोट को घेर लिया है जिस पर रिचर्ड को कड़ी पहरेदारी में रखा गया है। लुटेरों ने रिचर्ड के जहाज मस्र्क अलबामा पर कब्जा करने की असफल कोशिश की थी। जहाज पर तो वे काबिज नहीं हो सके, पर कैप्टन को बंधक बनाने में सफल हो गए।
अमेरिकी रक्षा विभाग के प्रवक्ता कमांडर पीटर श्नेडर ने कहा, "यूएसएस ब्रेनब्रिज और यूएसएस हैलीबर्टन नामक युद्घपोतों ने लुटेरों को घेर लिया है। उनके पास रसद काफी कम है। वे मजबूत स्थिति में नहीं हैं।"
लुटेरों का एक समूह बंधक बनाए गए जर्मन जहाज हंसा स्टावैंजर पर सवार होकर अपने साथियों को बचाने निकल पड़ा है। इस जहाज की क्षमता 20 हजार टन है। दूसरे लुटेरे भी बंधक बनाए जहाजों पर सवार होकर अपने साथियों को बचाने के मिशन पर निकल पड़े हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications