चुनावी सर्वेक्षणों में केरल में कांग्रेस को बढ़त के संकेत
'द वीक-जी' वोटर सर्वेक्षण के नतीजे गुरुवार को जारी किए गए। इनमें कहा गया है कि राज्य में 15 सीटों पर कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) काबिज हो सकता है, जबकि वाम गठबंधन लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) की झोली में पांच सीटें आ सकेंगी।
इधर, टाइम्स ऑफ इंडिया ने चुनाव-पूर्व सर्वेक्षण में भी यूडीएफ को 15 सीटें और एलडीएफ को पांच सीटें मिलने की संभावना जताई गई हैं। आरजीआईडीएस और समीक्षा रिसर्च एंड एनालिटिकल कंसल्टेंसी नामक दो मार्केट रिसर्च कंपनियों द्वारा किए गए संयुक्त सर्वेक्षण में यूडीएफ को 18 सीटें और एलडीएफ को दो सीटें मिलने की संभावना जताई गई हैं।
वाम नेता ऐसे दावों को खारिज कर रहे हैं। माकपा के राज्य सचिव पिन्नरई विजयन कहते हैं, "ये दावे झूठे साबित होंगे। पिछली बार हमने 18 सीटें जीती थीं, इस बार सभी 20 सीटों पर हमारा कब्जा होगा।" कांग्रेस नेता ओमन चांडी को उम्मीद है कि इस बार उनका गठबंधन सभी सीटों पर कब्जा जमाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications