जम्मू में तेज हुआ चुनाव प्रचार
कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेता विभिन्न क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। कांग्रेस महासचिव पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, "मैं जनता की प्रतिक्रिया से खुश हूं।"
प्रदेश कांग्रेस प्रमुख सैफुद्दीन सोज ने कहा कि पार्टी की आगामी रैलियों को कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी भी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा, "हम आशा करते हैं कि राहुल गांधी की रैली में बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेंगे।"
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी क्षेत्र में लगातार रैलियां आयोजित कर रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय खजुरिया ने कहा कि पार्टी रैलियों के अलावा मतदाताओं के घरों तक पहुंचेगी।
दूसरी ओर पीडीपी भी विशेष तौर पर राजौरी और पुंछ में चुनाव प्रचार कर रही है। गत विधानसभा चुनाव में पार्टी ने यहां से दो सीटों पर जीत हासिल की थी। पार्टी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के नेतृत्व में चुनाव प्रचार में जुटी है।
इडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications