ब्रिटेन और सतर्कता बरते: पाकिस्तान

ब्रिटेन और सतर्कता बरते: पाकिस्तान

ब्रिटेन में पाकिस्तान के उच्चुक्त वाजिद शम्सुल हसन ने कहा है कि ब्रिटेन वहाँ आने वाले पाकिस्तानियों की जाँच के बारे में और सतर्कता बरते.

ब्रिटेन में पाकिस्तान के उच्चायुक्त वाजिद शम्सुल हसन ने कहा है कि उनका देश ब्रिटेन जाने के लिए वीज़ा माँगने वाले पाकिस्तानियों की सूची की जाँच-परख के मामले में ब्रितानी प्रशासन की मदद करेगा.

उनका ये बयान उत्तरी इंग्लैंड में आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत ग्यारह पाकिस्तानियों की गिरफ़्तारी के बाद आया है.

पाक और क़दम उठाए: ब्राउन

इंग्लैंड में अधिकारियों को इन लोगों के ख़िलाफ़ जल्द ही कार्रवाई इसलिए करनी पड़ी क्योंकि एक वरिष्ठ अधिकारी की लापरवाही के कारण इस जाँच की ख़बर बिना मंशा के सार्वजनिक हो गई जिसके बाद उन्हें इस्तीफ़ा देना पड़ा.

इन गिरफ़्तारियों के बाद ब्रितानी प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन ने कहा है कि 'पाकिस्तान को आतंकवाद के जड़ से ख़त्म करने के लिए और क़दम उठाने चाहिए.'

लेकिन पाकिस्तान बार-बार यही कहता रहा है कि वह पहले ही इस मसले पर काफ़ी मदद कर रहा है और ब्रिटेन को और क़दम उठाने की ज़रूरत है.

इस्लामाबाद से बीबीसी संवाददाता बारबरा प्लेट का कहना है कि हर साल हज़ारों पाकिस्तानियों को ब्रिटेन में पढ़ाई के लिए वीज़ा मिलता है.

ब्रितानी अधिकारियों का कहना है कि पढ़ाई के लिए वीज़ा आवेदनों में से 80 प्रतिशत तो पहली नज़र में खारिज़ कर दिए जाते हैं चाहे अपील के बाद इनमें से से कुछ मामलों में फ़ैसला बदल लिया जाता है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+