ओबामा के खिलाफ उगला जहर

रोव ने ओबामा की आलोचना उस संदर्भ में की है जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ने मौजूदा तंगी के लिए बुश को जिम्मेदार माना था।
सबसे अधिक फूट डालने वाला नेता
बुश के इस पूर्व सहयोगी ने अमेरिकी समाचार पत्र 'वाल स्ट्रीट जर्नल' में एक लेख लिखा है। उसमें रोव ने 'पेव रिसर्च सेंटर' की एक रिपोर्ट के हवाले से लिखा है, "पिछले 40 वर्षो के दौरान ओबामा सबसे ज्यादा फूट डालने वाले राष्ट्रपति हैं।"
उन्होंने कहा कि ओबामा की अनुमोदन दर डेमोक्रेट के बीच 88 प्रतिशत है तो रिपब्लिकन के बीच महज 27 प्रतिशत है। दोनों में 61 अंकों को अंतर है जो बुश के अंतर से 10 अंक ज्यादा है।
बुश के समय 'डिप्टी चीफ ऑफ स्टॉफ' रह चुके रोव ने कहा कि ओबामा अपनी कारवाइयों और बयानों के जरिए अमेरिका में तेजी से ध्रुवीकरण कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ओबामा अपने पहले भाषण से लेकर अब तक बुश की आलोचना करते आए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications