'जारी रहेगा ईरान का परमाणु कार्यक्रम'

'ईरान परमाणु कार्यक्रम जारी रखेगा'

ईरान ने कहा है कि वह अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखेगा. ईरान के राष्ट्रपति अहमदीनेजाद देश के नए परमाणु संयंत्र के उदघाटन के समय भाषण दे रहे थे.

उन्होंने ऐसा देश के नए इस्फ़हान परमाणु संयंत्र का उदघाटन करते समय अपने भाषण में कहा है. वहाँ परमाणु ईंधन को तैयार शक्ल दी जाएगी.

पश्चिमी देशों, विशेष तौर पर अमरीका में विशेषज्ञों को डर है कि इस प्रक्रिया से ईरान परमाणु बम के लिए प्लूटोनियम तैयार करेगा. विशेषज्ञों का मानना है कि तैयार हो जाने के बाद ये संयंत्र दो साल के लिए पर्याप्त प्लूटोनियम बना पाएगा.

'वार्ता न्याय-सम्मान के आधार पर'

राष्ट्रपति अहमदीनेजाद के भाषण पर प्रतिक्रिया में अमरीका के विदेश विभाग ने कहा है अमरीका ईरान के साथ परमाणु मुद्दे पर बातचीत करना चाहता है.

हम ईरान से बातचीत करना चाहते हैं और हमनें सार्वजनिक तौर पर और स्पष्ट रूप से ये कहा है. इसलिए हम अब ईरान की ओर से प्रतिक्रिया का इंतज़ार कर रहे हैं

अमरीकी विदेश विभाग के प्रवक्ता रॉबर्ट वुड ने कहा, "हम ईरान से बातचीत करना चाहते हैं और हमनें सार्वजनिक तौर पर और स्पष्ट रूप से ये कहा है. इसलिए हम अब ईरान की ओर से प्रतिक्रिया का इंतज़ार कर रहे हैं."

लेकिन अमरीकी विदेश विभाग का ये भी कहना है कि सीधी बातचीत के बारे में गेंद अब भी ईरान के पाले में है.

उधर राष्ट्रपति अहमदीनेजाद ने कहा है कि विश्व की ताकतों के साथ वार्ता की पेशकश के बारे में ईरान को आपत्ति नहीं लेकिन ये बातचीत 'न्याय और सम्मान' के आधार पर होनी चाहिए.

राष्ट्रपति अहमदीनेजाद का कहना था, "ईरान शुरु से ही न्याय और अधिकारों-नियमों के लिए पूर्ण सम्मान के आधार पर बातचीत के पक्ष में रहा है. एकतरफ़ा बातचीत, शर्तों पर बातचीत, धमकी के वातावरण में बातचीत किसी भी आज़ाद व्यक्ति को स्वीकार्य नहीं हो सकती."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+