फोर्ब्स सूची में 47 भारतीय कंपनियां

Reliance Industries
अमेरिकी बिजनेस पत्रिका फो‌र्ब्स की 'ग्लोबल-2000' सूची में भारत की 47 कंपनियों ने जगह बनाई है।

इस साल सूची की शीर्ष-200 कंपनियों में मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज [आरआईएल], देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक [एसबीआई] और सरकारी तेल व गैस उत्पादक कंपनी ओएनजीसी भी शामिल हैं।

'ग्लोबल-2000' में देश की दिग्गज कंपनी आरआईएल 121वें स्थान पर है। एसबीआई को 150वां और ओएनजीसी को 152वां स्थान हासिल हुआ है। तीनों ही कंपनियों की रैंकिंग पिछले साल के मुकाबले सुधरी है। आरआईएल बीते वर्ष 193वें, एसबीआई 219वें और ओएनजीसी 198वें पायदान पर थीं।

इस साल टाप-100 कंपनियों में कोई भी देशी कंपनी शामिल नहीं हो पाई है,लेकिन भारतीय मूल के लक्ष्मी मित्तल की स्टील कंपनी आर्सेलर मित्तल ने इसमें 41वें पायदान पर जगह बनाई है। अमेरिका का प्रमुख वित्तीय संस्थान सिटीग्रुप इस साल फो‌र्ब्स सूची में लुढ़ककर 472वें पायदान पर चला गया है। सिटीग्रुप के सीईओ विक्रम पंडित भी भारतीय मूल के हैं।

विश्व की शीर्ष दो हजार कंपनियों की इस सूची में चार भारतीय कंपनियों को पहली बार प्रवेश मिला है। इनमें देश की सबसे बड़ी बाइक कंपनी हीरो होंडा मोटर्स, दवा निर्माता सन फार्मा, सार्वजनिक क्षेत्र का इंडियन बैंक और जिंदल समूह की जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड शामिल हैं। इस साल पांच भारतीय कंपनियों-दागी आईटी फर्म सत्यम कंप्यूटर्स, प्रमुख रीयल एस्टेट कंपनी यूनीटेक, पवन ऊर्जा से जुड़ी सुजलान एनर्जी, अनिल अंबानी की रिलायंस पावर व रिलायंस कैपिटल को इस सूची से बाहर कर दिया गया है।

सूची में तेल व गैस कंपनी इंडियन आयल 207वें, सरकारी बिजली उत्पादक एनटीपीसी 317वें, दिग्गज निजी बैंक आईसीआईसीआई 329वें, विश्व की छठीं बड़ी स्टील निर्माता टाटा स्टील 463वें और सबसे बड़ी टेलीकाम कंपनी भारती एयरटेल 508वें स्थान पर हैं। अन्य भारतीय कंपनियों में सरकारी स्टील कंपनी सेल 582वें और अनिल अंबानी की टेलीकाम फर्म रिलायंस कम्युनिकेशंस 689वें पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+