फिजी में तानाशाही, संविधान भंग

इलोलियो ने सैनिक सरकार को अवैध करार देने वाले अपीली न्यायालय के न्यायाधीशों को भी बर्खास्त कर दिया।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इलोलियो ने शुक्रवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि वह देश में नई न्यायपालिका और नई अंतरिम सरकार का गठन करेंगे।
उन्होंने कहा कि 'सच्चे लोकतांत्रिक और संसदीय चुनाव' कराने से पहले देश में नए बदलावों को लागू करने के लिए उन्हें पांच वर्ष चाहिए।
चुनाव 2014 के बाद
इलोलियो ने कहा कि देश में सितंबर 2014 के बाद चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह देश में नई कानून व्यवस्था स्थापित करेंगे।
दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने इलोलियो से कहा कि वह कानून और न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications