लालू-राबड़ी को आयोग से नोटिस

Lalu Yadav. Rabri Devi
चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख एवं रेलमंत्री लालू प्रसाद और उनकी पत्नी श्रीमती राबड़ी देवी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में नोटिस जारी किया है । दोनों से 11 अप्रैल की सुबह 11 बजे तक जवाब देने को कहा गया है।

विपक्ष की नेता राबड़ी देवी को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा जद यू के नेता राजीव रंजन सिंह ललन के खिलाफ अपमानजनक बयानबाजी पर नोटिस जारी किया गया है।

उप निर्वाचन आयुक्त जेपी प्रकाश ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि दोनों नेताओं को 11 अप्रैल तक नोटिस का जवाब देने को कहा गया है। राबड़ी देवी के खिलाफ इस मामले में पहले ही एक प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।

उन्होंने गत दिनों बिहार के छपरा में एक चुनावी सभा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा जद यू के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ललन के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक व्यक्तिगत टिप्पणिया की थी। चुनाव आयोग ने इसे आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन का मामला मानते हुए उन्हें नोटिस दिया है।

उल्लेखनीय है कि लालू ने गत 16 अप्रैल को किशनगंज में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था, "यदि मैं गृहमंत्री होता तो मुसलमानों के खिलाफ टिप्पणी करने वाले वरुण गांधी को रोलर के नीचे कुचलवा देता।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+