वित्तिय संकट की मार महंगी कारों पर

सुपर स्पोर्ट्स कारों के निर्माताओं ने भले ही कुछ नए मॉडलों की घोषणा की हो लेकिन हो सकता है कि वे बाजार में दिखाई न दें क्योंकि आर्थिक मंदी का असर अब उन उपभोक्ताओं पर भी पड़ने लगा है जो पहले इससे अछूते दिखाई दे रहे थे।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्रीमियम लक्जरी सुपर स्पोर्ट्स कारों के निर्माता अत्यंत धनाढ्य ग्राहकों पर यकीन करते थे लेकिन बाजार विश्लेषकों का मानना है कि कंपनियां मांग में कमी के चलते कुछ नए मॉडलों को बाजार में उतारने से परहेज कर रही हैं।
जर्मनी के कार विश्लेषक फर्डीनांड डुडेनहोफर कहते हैं, "अगले कम से कम दो वर्षो तक बाजार में सुपर स्पोर्ट कारों के लिए कोई संभावना नहीं हैं।"
उन्होंने कहा कि पहले अतिधनाढ्य लोगों के पास वाहन चालन के शौक पूरे करने के लिए पर्याप्त पैसा था लेकिन अब मंदी के दौर में वे भी संकट से अछूते नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications