भूख हड़ताल पर बैठा एक राष्ट्रपति

Evo Morale
आम तौर पर राजनीतिक कार्यकर्ता या आम जनता के बीच से लोग अपनी मांगों की अनसुनी पर भूख हड़ताल का सहारा लेते हैं। बोलीविया के राष्ट्रपति इवो मोरालेस एक कानून को पारित कराने के लिए नेशनल कांग्रेस पर दबाव बनाने के मकसद से भूख हड़ताल पर चले गए हैं।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मोरालेस जिस कानून को नेशनल कांग्रेस में पारित करवाना चाहते हैं उसमें दिसंबर में चुनाव कराने और उन्हें दोबारा राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने की मंजूरी का प्रावधान है।

मोरालेस के वाम दल को निचले सदन में बहुमत प्राप्त है लेकिन सीनेट में विपक्ष का बहुमत है। विपक्ष उनके प्रस्ताव का विरोध कर रहा है जिसमें उन्होंने छह दिसंबर को चुनाव कराने की मांग रखी है। उन्हें श्रम संगठनों और किसान समूहों का समर्थन प्राप्त है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+