मंदी की वजह से एच-1 बी वीजा लेने वालों की संख्या घटी

वाशिंगटन, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। वैश्विक आर्थिक मंदी के दौर में नौकरियां घटने के कारण अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) को एच-1बी वीजा के महज 42,000 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

अमेरिकी कांग्रेस ने एच-1 बी वीजा देने के लिए अधिकतम 65,000 लोगों की सीमा तय की है। इसके अतिरिक्त एजेंसी को एडवांस डिग्रियों के लिए 20,000 आवेदन प्राप्त हुए हैं। ये आवेदन एच-1 बी वीजा की सीमा में शामिल नहीं होते।

पिछले वर्ष पहले पांच दिनों के दौरान यूएससीआईएस को दोनों श्रेणियों में 163,000 आवेदन प्राप्त हुए थे।

इसी बीच यूएससीआईएस ने 56 देशों के 200 लोगों को स्थायी नागरिकता देने की योजना की घोषणा की है। इन देशों में भारत भी शामिल है।

इन लोगों को रविवार को लिंकन मेमोरियल में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के 200वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान नागरिकता प्रदान की जाएगी।

यूएससीआईएस ने वर्ष 2008 के दौरान 10 लाख से अधिक लोगों को नागरिकता प्रदान की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+