अमेरिकी सेना में पगड़ी पर रोक का सिखों ने किया विरोध
कैप्टन कमलजीत सिंह कलसी चिकित्सक और सेकेंट-लेफ्टिनेंट तेजदीप सिंह रतन दंत चिकित्सक हैं और उन दोनों ने सेना में शामिल होने के लिए एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया है। दोनों पगड़ीधारी सिखों को जुलाई से अमेरिकी सेना की ड्यूटी पर आना है। अमेरिकी सेना ने इन दोनों सिख युवकों से पगड़ी उतारने और केश छोटे कराने के लिए कहा है।
'सिख कोएलिसन' नाम के संगठन ने इस मामले में 15,000 लोगों का हस्ताक्षर अभियान चलाने की योजना बनाई है। यह संगठन बैसाखी के मौके पर मंगलवार से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करेगा।
इस अभियान के तहत 15,000 लोग अमेरिकी सेना को लिखेंगे कि वह दोनों युवकों के साथ भेदभाव बंद करे। इस संगठन ने रक्षा विभाग से इस मामले में औपचारिक शिकायत करने का भी फैसला किया है।
संगठन की ओर से जारी एक बयान में कैप्टन कलसी ने कहा, "यहां मेरे धर्म से जुड़ी ऐसी कोई बात नहीं है जो मुझे अपना काम करने से रोके। मैं जानता हूं कि मैं अपनी आस्था को आघात पहुंचाए बिना भी अमेरिकी सेना को अपनी सेवाएं दे सकता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications