पाकिस्तान के साथ कोई बातचीत नहीं होगी: प्रधानमंत्री
मनमोहन सिंह से जब मीडिया में आई उन खबरों के बारे में पूछा गया, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका पाकिस्तान के साथ बातचीत शुरू करने के लिए भारत पर दबाव बना रहा है, तो उन्होंने कहा, "पाकिस्तान के साथ बातचीत शुरू करने के लिए हमारे ऊपर कोई दबाव नहीं है। यदि इस तरह का कोई दबाव होगा भी तो हम उसके आगे झुकने वाले नहीं हैं।"
इंडियन वूमेन्स प्रेस कॉर्प्स के सदस्यों के साथ शुक्रवार को बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं इस बात को कई बार कह चुका हूं कि पाकिस्तान के साथ बातचीत जरूरी है। हम पड़ोसी हैं। और हम अपना पड़ोसी बदल नहीं सकते हैं।"
मनमोहन सिंह ने कहा कि इस बात को उन्होंने एक सप्ताह पूर्व लंदन में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन के मौके पर भी कही थी। उन्होंने कहा, "जब तक पाकिस्तान मुंबई हमले में शामिल आतंकियों को सजा दिलाने की अपनी इच्छाशक्ति का स्पष्ट सबूत नहीं दे देता तब तक उसके साथ बातचीत नहीं शुरू की जा सकती।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications