विदिशा में सपा ने कांग्रेस से समर्थन मांगा

यादव ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सपा किसी भी कीमत पर साम्प्रदायिक ताकतों को मजबूत नहीं होने देना चाहती है इसीलिए सपा ने मध्य प्रदेश के उन संसदीय क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारे है जहां सपा की उम्मीदवारी से भारतीय जनता पार्टी को लाभ हो सकता था। उन्होंने कहा कि विदिशा में कांग्रेस के साथ जैसा हुआ है अगर वैसी स्थिति उनके दल के सामने आती तो वे कांग्रेस को समर्थन देने का फैसला करने में जरा भी देर नहीं करते।

सपा के प्रदेशाध्यक्ष ने दूसरे दलों से आए लोगों को पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने के सवाल पर कहा कि इस दौर में हर पार्टी की यही कोशिश होती है कि वह जिताऊ उम्मीदवार पर दाव लगाए। ऐसा ही कुछ लोकसभा चुनाव में सपा ने किया।

यादव को लोकसभा चुनाव में बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद है। उनका कहना है कि प्रदेश की 29 में से आठ सीटें ऐसी है जहां सपा बढ़त हासिल कर सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+