300 सीटें जीतकर केंद्र में सरकार बनाएगा राजग : नकवी

लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत में नकवी ने कहा कि देश की जनता संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की नीतियों से ऊब चुकी है। बढ़ते आतंकवाद और महंगाई से लोगों में आक्रोश है और चुनाव में कांग्रेस और उसके सहयोगियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

नकवी ने कहा कि देश की जनता राजग को सत्ता में लाकर बदलाव चाहती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा सिर्फ उत्तर प्रदेश में 50 सीटें जीतेगी जबकि राजग देशभर में 300 सीटें जीतेगा और सत्ता में आएगा।

मुख्यमंत्री मायावती और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधते हुए नकवी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी ( सपा) की सरकारों ने केंद्र से मिलने वाले धन का दुरूपयोग किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की संप्रग सरकार ने यह जानते हुए भी इनके खिलाफ कोई कदम नहीं उठाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+