अलकायदा और तालिबान अमेरिका के लिए खतरा : ओबामा

वाशिंगटन, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक बार फिर दोहराया है कि अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा से अपनी गतिविधियां संचालित कर रहे अलकायदा और तालिबान अमेरिका के लिए खतरा हैं। इसके साथ ही इराक और अफगानिस्तान में युद्ध के लिए ओबामा ने 83.4 अरब डॉलर की एक और राशि की अमेरिकी कांग्रेस से मांग की है।

ओबामा ने कोष उपलब्ध कराने के अनुरोध के साथ अमेरिकी कांग्रेस की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी को संबोधित पत्र में कहा है, "अफगानिस्तान और उसके पड़ोसी पाकिस्तान की स्थितियों पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।"

सीएनएन ने डेमोक्रेटिक कांग्रेसनल सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि अतिरिक्त कोष संभवत: वर्ष 2009 के बाकी बजट वर्ष के दौरान अफगानिस्तान और इराक में जारी लड़ाइयों के खर्च के लिए होगा।

मांगी गई इस राशि का लगभग 75 अरब डॉलर सैन्य अभियानों के लिए खर्च किया जाएगा। इसमें 9.8 अरब डॉलर शरीर रक्षा कवच व बख्तरबंद वाहनों पर खर्च किया जाएगा, जबकि 11.6 अरब डॉलर पुराने उपकरणों को बदलने में खर्च किया जाएगा।

बाकी की राशि कूटनीतिक कार्यक्रमों और विकास अनुदानों में खर्च की जाएगी। इसमें से 1.6 अरब डॉलर अफगानिस्तान में, 1.4 अरब डॉलर पाकिस्तान में और 70 करोड़ डॉलर इराक में खर्च किया जाएगा।

ओबामा ने दक्षिण और पूर्व में तालिबान से लड़ने के लिए 17,000 सैनिकों की तैनाती तथा अफगानी सैनिकों को प्रशिक्षित करने के लिए 4,000 अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती का आदेश दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+