राहुल ने चंद्रबाबू नायडू को आड़े हाथों लिया
आंध्र प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि उनकी पार्टी का मुख्य उद्देश्य गरीबों के जीवन में सुधार लाना है।
उन्होंने कहा, "विपक्ष के नेता चंद्रबाबू नायडू ने पिछले दिनों कहा था कि आंध्र प्रदेश में कृषि की आवश्यकता नहीं है। जब वे मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने औद्योगिक घरानों को तवज्जों दी और किसानों को पूरी तरह नजरअंदाज किया।"
उन्होंने कहा, "विपक्ष यहां की कांग्रेस सरकार की आलोचना कर रहा है लेकिन आप यदि आंध्र प्रदेश की जनता से पूछेंगे तो आपको इसका जवाब मिल जाएगा। कांग्रेस सरकार ने पिछले पांच वर्षो में शानदार काम किया है।"
राहुल ने कहा, "कांग्रेस और विरोधी दलों में जो सबसे बड़ा मौलिक अंतर है वह यह है कि हम देश के गरीबों पर यकीन करते हैं और मानते हैं कि देश का भविष्य उन्हीं के हाथ में है जबकि हमारे विरोधियों की सोच इसके विपरीत है।"
उल्लेखनीय है कि राहुल ने कृष्णा जिले के मिलवरम और तेलंगाना क्षेत्र के खम्माम जिले के व्यारा में जनसभाओं को संबोधित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications