'श्रीलंकाई क्रिकेटरों पर हुए आतंकी हमले में भारत का हाथ'

पाकिस्तान के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के लिए गद्दाफी स्टेडियम जाते वक्त श्रीलंकाई टीम के काफिले पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने स्वचलित राइफलों और ग्रेनेड से हमला किया था। इसमें छह खिलाड़ी बुरी तरह जख्मी हुए थे जबकि इतने ही सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।

श्रीलंका सरकार ने तुरंत प्रभाव से अपनी टीम का पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया था और खिलाड़ियों को विशेष विमान के जरिए स्वदेश बुला लिया था। कोलंबो पहुंचने के बाद खिलाड़ियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

लाहौर के पुलिस प्रमुख परवेज राठौड़ ने पत्रकारों से कहा, "हमारी जांच अभी भी चल रही है। इसमें कई सुरक्षा एजेंसियों की मदद ली जा रही है। इस संबंध में हमने जांच कार्य में काफी प्रगति की है। अभी तक हुई जांच से एक बात निकलकर सामने आई है कि इस घटना में भारत का हाथ है। हमें इस संबंध में पुख्ता सबूत मिले हैं।"

इधर, पाकिस्तान के इस आरोप का जवाब देते हुए भारत के विदेश राज्यमंत्री आनंद शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि पाकिस्तान के इस आरोप में कोई दम नहीं है।

शर्मा ने कहा, "किसी भी देश ने भारत पर इस तरह का आरोप नहीं लगाया है। पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तानी सीमा से आने वाले आतंकवादी ही भारत में आतंक फैला रहे हैं। पाकिस्तान पहले अपना घर संभाले, फिर किसी और पर आरोप लगाए।"

हमले के एक महीने बाद राठौड़ का यह आरोप खासा चौंकाने वाला है क्योंकि हमले के बाद सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया था कि इसमें भारत का कोई हाथ नहीं है।

पाकिस्तानी मीडिया ने अपनी सरकार के इस नए शिगूफे की आलोचना की है। मीडिया ने कहा है कि इस तरह के बेबुनियाद आरोप मढ़ने से भारत और पाकिस्तान के रिश्ते अच्छे होने की बजाय और खराब होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+