ग्वालियर में प्रबंधन की छात्रा ने की आत्महत्या
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड में देवगढ़ की निवासी निधि शर्मा बोस्टल कॉलेज में बी़ बी़ ए़ अंतिम वर्ष की छात्रा थी। वह विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गोविन्दपुरी इलाके में रहती थी। वह सात अप्रैल को परीक्षा देने ग्वालियर पहुंची थी। शुक्रवार को भी उसका पर्चा था, लेकिन वह परीक्षा देने कॉलेज नहीं पहुंची। परीक्षा न देने का कारण जानने के लिए उसके साथी शुक्रवार को उसके घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। किसी तरह दरवाजा खोलने पर निधि की लाश कमरे में पंखे से लटकी हुई अवस्था में पाई गई।
विश्वविद्यालय थाने के प्रभारी मुनीश राजौरिया ने आईएएनएस को बताया कि निधि तीन दिन पहले ही परीक्षा देने के लिए दिल्ली से ग्वालियर पहुंची थी। उसने आत्महत्या क्यों की, इसका खुलासा नहीं हो पाया है, क्योंकि उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications