छोटा शकील के सहयोगी के वकील की हत्या (लीड-1)
दक्षिण क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक गोपाल होसुर ने आईएएनएस से कहा, "हमने दो संदिग्धों की गिरफ्तारी और इस मामले की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया है। इस बात को सामने रखकर मामले की जांच की जा रही है कि इस हत्या के पीछे मालबारी की गिरफ्तारी थी या फिर अपराध की दुनिया का आपसी गैंगवार।"
कासिम की गुरुवार की रात अटावर इलाके में डोसा कैंप रोड पर हत्या कर दी गई थी। हालांकि कासिम को जब आभास हुआ कि दो लोग उसका पीछा कर रहे हैं तो वह जिंदगी बचाने के लिए भागने लगा लेकिन संदिग्धों ने उसे गोली मार दी। अत्यधिक खून बह जाने की वजह से उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटनास्थल से छह गोलियां बरामद की हैं।
होसुर ने कहा, "इस मामले में हमें कुछ सुराग मिले हैं और आरोपियों की पहचान के लिए फिलहाल हम उस पर काम कर रहे हैं। हम फोन एवं मोबाइल लाइंस पर भी निगाह बनाए हुए हैं। क्योंकि छोटा शकील के एक अन्य सहयोगी रवि पुजारी ने स्थानीय टेलीविजन पर कासिम की हत्या की जिम्मेदारी ली है।"
इससे पहले मैंगलोर के पुलिस अधीक्षक ए.एस.रॉव ने आईएएनएस से कहा कि कासिम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications