बिहार में भी लालू, मुलायम और पासवान ने एक मंच से किया चुनावी सभा को संबोधित
सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राजद, लोजपा और सपा का गठबंधन साम्प्रदायिक ताकतों को सत्ता से अलग रखने के लिए तैयार हुआ है। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को देश तोड़ने की छूट नहीं दी जा सकती।
लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार विकास योजनाओं के लिए केन्द्र सरकार द्वारा भेजे गए पैसों को खर्च नहीं कर पायी। उन्होंने दावा किया इस गठबंधन के बिना केन्द्र में कोई सरकार नहीं बन सकती। उधर, सपा महासचिव अमर सिंह ने कहा कि यह गठबंधन अब टूटने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि यह मोर्चा बना रहेगा तथा अब आगे भी मिलकर ही चुनाव लड़ा जाएगा।
राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि केन्द्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की ही सरकार बनेगी। उन्होंने दोहराया कि लालकृष्ण आडवाणी की जन्मकुंडली में प्रधानमंत्री बनना नहीं है। उन्होंने बिहार सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह सरकार केवल सुशासन के नाम पर लोगों को बरगला रही है।
अभिनेता व सपा महासचिव संजय दत्त ने कहा कि मतदाता बस मुन्ना भाई की तरह लगे रहे। उन्होंने कहा कि साईकिल पर चढ़कर हाथ में लालटेन लेकर झोपड़ी खोजना है तभी क्षेत्र का विकास होगा।
उल्लेखनीय है कि पूर्णिया संसदीय सीट से लोजपा के उम्मीदवार शंकर झा चुनाव मैदान में हैं। पूर्णिया में 30 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications