गुजरात की पाकिस्तान से सटी सरहद पर गश्त बढ़ाई गई
अधिकारी ने बताया, "हम कड़ी चौकसी बरत रहे हैं क्योंकि देश में सिर्फ चुनाव ही नहीं होने वाले बल्कि पाकिस्तान में भी बार-बार आतंकवादी हमले हो रहे हैं, जो हमारे यहां आतंकवादी तत्वों की घुसपैठ भी करा सकते हैं।"
उन्होंने कहा कि बेतहाशा गर्म मौसम के बावजूद सुरक्षाकर्मी सीमा पर चौबीसों घंटे नजर रखे हुए हैं। कच्छ क्षेत्र की 322किलोमीटर लंबी सीमा में बनासकांठा की 190 किलोमीटर लंबी सीमा में ज्यादा दुरूह परिस्थितियां हैं जहां तापमान ज्यादा रहता है और बवंडर भी उठते हैं।
बीएसएफ के अलावा गुजरात सरकार का सीमा प्रकोष्ठ भी कच्छ और बनासकांठा में गश्त के काम में लगा है।
उन्होंने बताया कि गुजरात के सीमावर्ती इलाकों में बहु-स्तरीय सुरक्षा मॉडल की वजह से साल भर घुसपैठियों पर नजर रखी जाती है। हालांकि सीमा पार की राजनीतिक समस्याएं या आतंकवादी गतिविधियों से कच्छ या बनासकांठा में घुसपैठ की कोशिश हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications