जापान ने उत्तर कोरिया के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाए
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पहले से लगे प्रतिबंधों में उत्तर कोरिया के आयात तथा नौकाओं की आवाजाही पर लगी रोक शामिल है। इन प्रतिबंधों की अवधि सोमवार को खत्म होने वाली थी लेकिन इन्हें एक साल तक के लिए और बढ़ा दिया गया है। ये प्रतिबंध वर्ष 2006 में उत्तर कोरिया द्वारा किए गए मिसाइल परीक्षणों के बाद लगाए गए थे।
जापान के विदेश मंत्री हीरोफुमी नाकासोन के अनुसार नए प्रतिबंधों का लक्ष्य उत्तर कोरिया को भेजे जाने वाले धन में कमी लाना है।
नए प्रतिबंध के तहत अब उत्तर कोरिया को एक करोड़ येन तक की रकम भेजने की जानकारी जापान सरकार को देनी होगी पहले यह सीमा तीन करोड़ येन थी।
इसके अलावा उत्तर कोरिया जाने वाले लोगों को तीन लाख येन तक की धनराशि ले जाने के लिए सरकार की अनुमति लेना जरूरी होगा पहले यह सीमा दस लाख येन तक थी।
जापान के प्रधानमंत्री तारो आसो ने उत्तर कोरिया को किए जाने वाले सभी तरह के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।
उत्तर कोरिया द्वारा गत रविवार को किए गए रॉकेट प्रक्षेपण के मद्देनजर जापान ने उसके खिलाफ ये प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications