ईमानदार और योग्य प्रशासक ही सुशासन ला सकता है: आडवाणी (लीड-1)
शुक्रवार को बक्सर जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आडवाणी ने कहा कि राजग में जहां नए-नए सहयोगी जुड़ रहे हैं, वहीं संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) से पार्टियां अलग हो रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कमजोर प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि वह कोई भी निर्णय लेने से पूर्व अपने किसी मंत्री को 10 जनपथ भेजते हैं। उनकी सरकार गिरने वाली थी लेकिन बिकने वालों की जमात खड़ी हो गई और सरकार बच गई।
उन्होंने कहा, "केन्द्र में राजग की सरकार होने से बिहार के साथ भेदभाव नहीं होगा जिससे यह राज्य और विकास करेगा। तब ही यहां के लोगों को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाने देने का नीतीश कुमार का सपना पूरा होगा। बिहार के लोग मेहनती और उद्यमी हैं परंतु यहां के लोगों को बाहर जाना पड़ता है इसे रोकने की व्यवस्था भी दिल्ली करेगी।"
बक्सर संसदीय सीट से भाजपा के लालमुनि चौबे चुनाव मैदान में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications